Breaking Newsभारत

गोरखपुर में ‘तेल’ खत्म!: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, गैलन लेकर लाइन में लगे लोग-शहर के ज्यादातर पंप ड्राई

गोरखपुर में ‘तेल’ खत्म!: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, गैलन लेकर लाइन में लगे लोग-शहर के ज्यादातर पंप ड्राई

अचानक ईंधन संकट से स्कूली वाहन, एंबुलेंस, दफ्तर जाने वाले और रोजमर्रा के काम से निकले लोग परेशान दिखे। कई लोग गैलन लेकर एक पंप से दूसरे पंप का चक्कर काटते रहे।

गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत लगातार बनी हुई है। बृहस्पतिवार सुबह से ही गैलन लेकर पंपों पर लोगों की भीड़ लगी रही।  शहर के ज्यादातर पंप ड्राई हो गए हैं। अचानक ईंधन सप्लाई ठप होने से हड़कंप मच गया। सुबह से ही शहर के प्रमुख पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।

कई पंपों पर ‘पेट्रोल-डीजल खत्म’ का बोर्ड लगा दिया गया। जिन पंपों पर थोड़ा-बहुत स्टॉक बचा था, वहां अफरातफरी का माहौल रहा। अचानक ईंधन संकट से स्कूली वाहन, एंबुलेंस, दफ्तर जाने वाले और रोजमर्रा के काम से निकले लोग परेशान दिखे। कई लोग गैलन लेकर एक पंप से दूसरे पंप का चक्कर काटते रहे।

फिलहाल पंप ड्राई होने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। सप्लाई बाधित होने या अचानक मांग बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द सप्लाई बहाल कराने की मांग की है ताकि रोजमर्रा के काम प्रभावित न हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button