खनन माफियाओं का आतंक, गीडा क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का विरोध करने पर ग्रामीणों को मिली जान से मारने की धमकी

BREAKING NEWS…….
खनन माफियाओं का आतंक, गीडा क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का विरोध करने पर ग्रामीणों को मिली जान से मारने की धमकी
गीडा थाना क्षेत्र के नगवा, जैतपुर, देईपार, कुरमौल, बरउर, माही सहित आधा दर्जन गांवों में बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन का काला खेल चल रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध खनन का विरोध करने पर क्षेत्र के दबंग गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
ग्रामीणों ने खनन विभाग और गीडा थाने पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद भी पुलिस और विभाग मौन साधे हुए हैं। स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
गीडा के प्रतिबंधित और अधिसूचित क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर दिन-रात किसके संरक्षण में हो रहा है यह अवैध उत्खनन?



