Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : 24 घंटे के भीतर हत्या के मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर

24 घंटे के भीतर हत्या के मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर। बहरियाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या से जुड़े एक मामले का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार 18 मई 2026 को बहरियाबाद थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

पुलिस ने मीरपुर पुलिया के पास से आरोपी रवि गोंड पुत्र स्वर्गीय सुक्खी उर्फ दुक्खी गोंड निवासी ग्राम मिर्जापुर, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना बहरियाबाद में मु0अ0सं0-074/2026 धारा 103(1)/238 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार आरोपी इस मामले में वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।

बहरियाबाद थाना अध्यक्ष एवं उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button