Breaking Newsभारत

गाजीपुर : संभावित बाढ़ एवं कटान को लेकर डीएम ने निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया निरीक्षण

संभावित बाढ़ एवं कटान को लेकर डीएम ने निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया निरीक्षण

गाजीपुर, 18 मई 2026। जनपद में संभावित बाढ़ एवं कटान की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील सदर क्षेत्र के कुर्था एवं तहसील सैदपुर स्थित बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर परिसर में चल रहे कटानरोधी कार्यों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य संपादन का गहन अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से एवं तय मानकों के अनुसार पूर्ण किए जाएं।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्माण स्थल पर उपलब्ध सामग्री की गुणवत्ता की भी जांच की तथा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है, इसलिए सभी निर्माण कार्य समय से पूर्ण कराए जाएं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने एवं कार्य प्रगति की रिपोर्ट समय-समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर रवीश गुप्ता, उपजिलाधिकारी सैदपुर ज्योति चौरसिया, अधिशासी अभियंता देवकली पम्प कैनाल राजेन्द्र प्रसाद, कार्यदायी संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button