Breaking Newsभारतराजनीति

सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम की चेतवानी

सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम की चेतवानी

लखनऊ
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सड़कें चलने के लिए हैं, किसी को भी चौराहे पर आकर आवागमन बाधित करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या कोई सड़क रोककर तमाशा बना देगा? मुख्यमंत्री ने सलाह दी कि यदि नमाज पढ़ना जरूरी है, तो उसे शिफ्ट में या घर में पढ़ा जा सकता है। उन्होंने जोर दिया कि सिस्टम के साथ रहने के लिए नियम-कानूनों का पालन करना अनिवार्य है। मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि जब उन्होंने शासन संभाला था, तब उत्तर प्रदेश में हर दूसरे दिन दंगे होते थे। उस समय हर जिले में माफिया की समानांतर सत्ता संचालित होती थी। अब ऐसी अराजकता की छूट किसी को नहीं मिलेगी। उन्होंने मीडिया की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया।

‘एक समय था यूपी में हर दूसरे दिन दंगे होते थे’

सीएम योगी ने कहा कि आज से वर्ष पहले जब हमने शासन की बागडोर संभाली। उस समय हमारे सामने चुनौतियां थीं। मैं यूपी की समस्या को जानता था। मैं जानता था यूपी में हर दूसरे दिन दंगे होते थे। मैं जानता था यहां पर हर जिले में सत्ता का समांतर एक माफिया सत्ता संचालित होती है, उसी के इशारे पर वहां का पूरा सिस्टम कार्य करता है।

‘यूपी में अराजकता की छूट किसी को नहीं

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक भी सनसनी भरी खबर कहां आग लगा दे, क्या कुछ कर दे, उसका भरोसा नहीं। हम इस बात के लिए कतई तैयार नहीं हैं कि यूपी में फिर से कर्फ्यू लगे, दंगों की शुरुआत हो और किसी प्रकार की अराजकता की छूट किसी को मिले। ऐसे में संवेदनशील रिपोर्ट ही मीडिया को विश्वसनीय बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button