Breaking Newsभारत

जखनियां/गाज़ीपुर : संस्थापक प्राचार्य डॉ. इन्द्र देव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

संस्थापक प्राचार्य डॉ. इन्द्र देव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

जखनियां/गाज़ीपुर। आज दिनांक 18 मई 2026 को महाविद्यालय परिसर में संस्थापक प्राचार्य स्व. डॉ. इन्द्र देव जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. बृजेश कुमार जायसवाल ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, गैर शैक्षणिक कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में स्थापित स्व. डॉ. इन्द्र देव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उपस्थित सभी लोगों ने उनके शैक्षिक, सामाजिक एवं क्षेत्रीय विकास में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर प्रो. सत्य प्रकाश सिंह, प्रो. रमेश कुमार, प्रो. शिवानन्द पांडेय, प्रो. प्रकाश चन्द्र पटेल, प्रो. संजय कुमार, डॉ. सन्तोष मिश्रा, डॉ. धनन्जय उपाध्याय, डॉ. राजेश केशरी, डॉ. धर्मेन्द्र मौर्य, डॉ. सन्तोष यादव, डॉ. सर्वानन्द सिंह, डॉ. सुनील सिंह गौतम, अश्विनी सिंह दीक्षित, डॉ. अमित सिंह, संजय सिंह, शशिकान्त सिंह, दिलीप कुमार सिंह, शेखावत अली, अमय विक्रम शुक्ला, रजत सिंह, भूपेन्द्र तिवारी, शिवम् पांडेय, ओम प्रकाश पांडेय, हेमराज सिंह, मृत्युंजय सिंह, अकबर अली सहित समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।वक्ताओं ने कहा कि स्व. डॉ. इन्द्र देव जी ने जीवनभर तमाम संघर्षों और चुनौतियों के बावजूद महाविद्यालय को उच्च शैक्षिक स्तर तक पहुंचाने का कार्य किया।

उन्होंने जखनियां क्षेत्र के सामाजिक उत्थान एवं क्षेत्रीय विकास के लिए भी निरंतर कार्य किया। उनका जीवन एक गृहस्थ संत के समान प्रेरणादायी रहा।अंत में महाविद्यालय परिवार ने स्व. डॉ. इन्द्र देव जी के शैक्षिक, सामाजिक एवं क्षेत्रीय विकास के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button