Breaking Newsभारत

गाजीपुर : अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ का अधिवेशन सम्पन्न

गाजीपुर

अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ का अधिवेशन सम्पन्न

गाजीपुर। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के तीनो शाखाओं का द्विवार्षिक अधिवेशन नगर स्थित एक मैरेज हाल में रविवार को सम्पन्न हुआ। सत्र 2026-2028 हेतु सर्व सम्मति से सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चयन किया। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर रविन्द्र कुमार राव, उप डाकपाल गाजीपुर सिटी, उपाध्यक्ष विभूति राय, उप डाकपाल मालिकपुरा, सुदामा यादव, उप डाकपाल गोशन्देपुर, सुनील सिंह कुशवाहा, उप डाकपाल शादियाबद ,सचिव पद पर अवधेश यादव, उप डाकपाल जंगीपुर, सहायक सचिव ओम प्रकाश सिंह, उप डाकपाल दुल्ल्हपुर, हरेन्द्र कुमार सिस्टम मैनेजर गाजीपुर, श्यामसुंदर, डाक सहायक पीरनगर, कोषाध्यक्ष पद पर राजेश राय, डाक सहायक गाजीपुर
सहायक कोषाध्यक्ष विकाश शर्मा, डी.ओ.पी.एल.आई. गाजीपुर, विनय कुमार, उप डाकपाल रामपुर संगठन मंत्री के पद पर रतन कुमार गौंड, उप डाकपाल करंडा, सचिन, उप डाकपाल मुहम्मदाबाद, देवेंद्र प्रताप सिंह, उप डाकपाल भीमापर, गुलाब गुप्ता, डाक सहायक जमानिया और आडिटर के पद पर सरोज यादव, कार्यालय सहायक मंडलीय गाजीपुर का चयन हुआ। इस दौरान नये कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों का माल्यार्पण कर उन्हें शुभकामनायें दी गयी। इस तरह पोस्टमैन व जीडीएस संवर्ग से अध्यक्ष पद पर विश्वानंद तिवारी, मेल ओवेर्सियर मुहम्मदाबाद, उपाध्यक्ष अमीर असलम, पोस्ट मैन प्रधान डाकघर गाजीपुर, मुसाफिर सिंह, कैश ओवेर्सियर गाजीपुर, सत्य प्रकाश यादव, पोस्टमैन बिरनों, सचिव जनार्दन सिंह यादव, मेल ओवेर्सियर सैदपुर, सहायक सचिव जसवंत यादव, पोस्टमैन प्रधान डाकघर गाजीपुर आदि का चयन किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष रविंद्र कुमार राव ने कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान होने वाली समस्याओ पर प्रकाश व कहा कि हम सदैव कर्मचारी हित में कार्य करेंगे और होने वाली समस्या के लिए डाक प्रशासन से पत्राचार, मीटिंग कर उनकी समस्यायों का निस्तारण कराने का कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button