Breaking Newsभारत

गोरखपुर कमिश्नरी में वाटर कूलर व आरओ सिस्टम का उद्घाटन, आमजन को मिलेगी शुद्ध पेयजल सुविधा

गोरखपुर कमिश्नरी में वाटर कूलर व आरओ सिस्टम का उद्घाटन, आमजन को मिलेगी शुद्ध पेयजल सुविधा

गोरखपुर।पंजाब नेशनल बैंक, मण्डल कार्यालय गोरखपुर द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) गतिविधियों के अंतर्गत गोरखपुर कमिश्नरी कार्यालय में आमजन की सुविधा हेतु स्थापित वाटर कूलर एवं आरओ सिस्टम का विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर अपर आयुक्त (प्रशासन) जय प्रकाश एवं डीजीएम, पंजाब नेशनल बैंक महेंद्र कुमार मोहन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कमिश्नरी कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आने वाले लोगों को अब स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।

अपर आयुक्त जय प्रकाश ने कहा कि इस प्रकार की जनहितकारी पहलें आम नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी होती हैं और सरकारी कार्यालयों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने में सहायक साबित होती हैं। वहीं, डीजीएम महेंद्र कुमार मोहन ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समय-समय पर ऐसे कार्य करता रहता है। यह पहल भी उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि बैंक का उद्देश्य केवल वित्तीय सेवाएं प्रदान करना ही नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में भी योगदान देना है। कार्यक्रम के दौरान अन्य बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

इस नई व्यवस्था से कमिश्नरी कार्यालय में आने वाले आमजन को गर्मी के मौसम में काफी राहत मिलेगी और उन्हें स्वच्छ पेयजल की सुविधा सुगमता से प्राप्त हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button