Breaking Newsभारत

मुंबई में गूँजा ‘लखनऊ मॉडल’: बिना टैक्स बढ़ाए राजस्व वृद्धि की रणनीति को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना!

मुंबई में गूँजा ‘लखनऊ मॉडल’: बिना टैक्स बढ़ाए राजस्व वृद्धि की रणनीति को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना!

मुंबई में प्रजा फाउंडेशन द्वारा आयोजित “नेशनल कंसल्टेशन ऑन फिस्कल एम्पावरमेंट ऑफ सिटी गवर्नमेंट्स” में लखनऊ नगर निगम के नवाचारों ने देश भर के विशेषज्ञों का ध्यान अपनी ओर खींचा। कार्यक्रम में लखनऊ के प्रतिनिधि के रूप में सम्मिलित होकर विभिन्न राज्यों के जनप्रतिनिधियों के साथ शहरों की वित्तीय मजबूती और शहरी विकास पर सार्थक संवाद किया।

​बिना बोझ, बढ़ी आय: साझा किया कि कैसे लखनऊ ने कर दरों में वृद्धि किए बिना बेहतर प्रबंधन से राजस्व में बढ़ोतरी की।
​वेस्ट टू वेल्थ: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और सार्वजनिक संपत्तियों के प्रभावी उपयोग के सफल मंत्र साझा किए।

​उत्सव और खेल: खाली भूमि पर ‘उत्सव वाटिका’ और ‘खेल के मैदान’ विकसित करने की पहल की राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा हुई।
​इस अवसर पर मा० पार्षद श्री सौरभ सिंह ‘मोनू’ जी एवं मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्री विनय कुमार राय जी भी उपस्थित रहे। लखनऊ मॉडल को मिला यह सम्मान प्रत्येक शहरवासी के लिए गौरव का विषय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button