Breaking Newsभारत

गुरुग्राम : उपायुक्त उत्तम कुमार के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट के मार्गदर्शन एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी तथा महासचिव डॉ सुनील कुमार के मार्गदर्शन एवं सचिव विकास कुमार के नेतृत्व में आज जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ संभावित शहरी क्षेत्र बसई, डी एल एफ में जिला स्तरीय बाढ़ मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया।

रिपोर्टर इंडिया नाउ 24 सुरेंद्र गुरुग्राम

उपायुक्त उत्तम कुमार के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट के मार्गदर्शन एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी तथा महासचिव डॉ सुनील कुमार के मार्गदर्शन एवं सचिव विकास कुमार के नेतृत्व में आज जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ संभावित शहरी क्षेत्र बसई, डी एल एफ में जिला स्तरीय बाढ़ मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया।

इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य संभावित बाढ़ अथवा जलभराव जैसी आपात परिस्थितियों में विभिन्न विभागों एवं राहत एजेंसियों की तत्परता, समन्वय क्षमता तथा बचाव कार्यों की तैयारियों का आकलन करना था, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में जनहानि और संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।

मॉक ड्रिल का शुभारंभ सुबह ठीक 09 बजे साइरन बजने के साथ किया गया। इसके बाद ताऊ देवी लाल खेल परिसर से विभिन्न रेस्क्यू एवं राहत टीमें अपने-अपने निर्धारित स्थलों के लिए रवाना हुईं। इस दौरान एसडीआरएफ, एम्बुलेंस सेवा, फायर ब्रिगेड, सिविल डिफेंस, रेडक्रॉस, नेवी एनसीसी बॉयज एवं गर्ल्स कैडेट सहित अन्य संबंधित विभागों एवं एजेंसियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मॉक अभ्यास के दौरान राहत एवं बचाव दलों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने तथा आवश्यक संसाधनों की त्वरित आपूर्ति सुनिश्चित करने का अभ्यास किया।

अभ्यास के दौरान यह दर्शाया गया कि किसी भी आपात स्थिति में किस प्रकार विभिन्न विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सीमित समय में राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से अंजाम दे सकते हैं। रेस्क्यू टीमों ने नावों, रस्सियों तथा अन्य आधुनिक उपकरणों की सहायता से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। वहीं रेड क्रॉस की टीमों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने तथा उन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने का कार्य किया।गुरुग्राम जिले में आयोजित फ्लड मॉक ड्रिल के दौरान जिला रेड क्रॉस सोसाइटी गुरुग्राम की टीम ने आपदा प्रबंधन, मानवता एवं सेवा भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। मॉक ड्रिल के दौरान आपदा में घायल हुए कैजुअल्टी को रेड क्रॉस टीम द्वारा तुरंत रेस्क्यू कर मौके पर ही प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। प्राथमिक उपचार के उपरांत घायल को पूरी सावधानी एवं तत्परता के साथ एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल रवाना किया गया।

इस दौरान रेड क्रॉस के प्रशिक्षित स्वयंसेवकों, प्रवक्ताओं एवं प्राथमिक चिकित्सा दल ने तेज़ प्रतिक्रिया, समन्वय एवं सेवा समर्पण का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पूरी मॉक ड्रिल का उद्देश्य बाढ़ जैसी आपदाओं के समय राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाना तथा आमजन में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। जिला रेड क्रॉस सोसाइटीगुरुग्राम की टीम ने अपनी सक्रिय भागीदारी से मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सिद्ध किया।

इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी जितिन शर्मा को नियुक्त करते हुए प्रवक्ता राजकुमार, डॉ विपिन कुमार, तरुण, संगीता, नितिन पांचाल, एच एस सैनी, रोहिताश शर्म को विभिन्न स्थानों पर नियुक्त किया गया जिन्होंने सभी स्थानों पर प्राथमिक चिकित्सा देने मैं अहम भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button