Breaking Newsभारत

छत्तीसगढ़ : डीएवी पब्लिक स्कूल बिश्रामपुर में मान्यता जायसवाल ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

डीएवी पब्लिक स्कूल बिश्रामपुर में मान्यता जायसवाल ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

शैलेंद्र कुमार द्विवेदी
इंडिया नाऊ २४
छत्तीसगढ़

सूरजपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल विश्रामपुर की कक्षा 12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 में छात्रा मान्यता जायसवाल ने शानदार सफलता प्राप्त करते हुए विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। मान्यता ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय के साथ सूरजपुर जिले को गौरवान्वित किया है।

मान्यता जायसवाल के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उनके पिता मुकेश कुमार जायसवाल एवं माता नम्रता जायसवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बेटी की मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को सफलता का श्रेय दिया।

विद्यालय परिवार एवं शिक्षकों ने मान्यता को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने भी मान्यता जायसवाल को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button