Breaking Newsभारत
गाजीपुर : उप निरीक्षक से निरीक्षक बनने पर एसपी ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं

गाजीपुर
उप निरीक्षक से निरीक्षक बनने पर एसपी ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर। पुलिस विभाग में पदोन्नति के क्रम में बुधवार को उपनिरीक्षक योगेन्द्र कुमार पटेल को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने उनके कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
एसपी ने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं, ऐसे में जनता की सेवा और बेहतर अनुशासन के साथ कार्य करने की अपेक्षा है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ राकेश मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर तथा क्षेत्राधिकारी लाइन भी मौजूद रहे।



