Breaking Newsभारत

जखनियां/गाजीपुर : जखनियां बाजार में रेलवे की बड़ी कार्रवाई, अवैध अतिक्रमण हटाया गया

जखनियां बाजार में रेलवे की बड़ी कार्रवाई, अवैध अतिक्रमण हटाया गया

रेलवे सुरक्षा बल के अभियान से बाजार में मची अफरा-तफरी, रेलवे भूमि पर बनी दुकानें व झोपड़ियां हटाई गईं

जखनियां/गाजीपुर। जखनियां बाजार में रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) मऊ द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान रेलवे भूमि पर बनी अस्थायी दुकानें, झोपड़ियां एवं अन्य अवैध कब्जों को हटाया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।बताया जा रहा है कि दुकानदारों एवं अतिक्रमणकारियों को इस अभियान की पूर्व सूचना नहीं थी, जिसके चलते कार्रवाई शुरू होते ही लोग अपनी दुकानों और सामान को हटाने में जुट गए। रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने दक्षिणी केबिन से लेकर उत्तरी केबिन तक रेलवे परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटवाया।इस संबंध में इंद्रजीत यादव ने बताया कि रेलवे की जमीन पर लगातार हो रहे अतिक्रमण को लेकर उच्च अधिकारियों के पास शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। उन्हीं निर्देशों के क्रम में जखनियां बाजार में यह विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां रेलवे भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया, वहां कार्रवाई की गई है।आरपीएफ अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रेलवे की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। उल्लेखनीय है कि करीब दो माह पूर्व भी रेलवे सुरक्षा बल द्वारा जखनियां बाजार में बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी।आज चले इस अभियान में अखिल सिंह एवं राजीव कुमार सहित रेलवे सुरक्षा बल के कई जवान मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान बाजार क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुटी रही तथा पूरे दिन चर्चा का माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button