Breaking Newsभारत

गोरखपुर जेल में अब सुबह भी होगी बंदियों से मुलाकात।

गोरखपुर जेल में अब सुबह भी होगी बंदियों से मुलाकात।

गोरखपुर। जेल प्रशासन ने बंदियों से मुलाकात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब सुबह के समय भी मुलाकात

गोरखपुर। जेल प्रशासन ने बंदियों से मुलाकात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब सुबह के समय भी मुलाकात की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। पहले मुलाकात की प्रक्रिया 11 बजे के बाद शुरू होती थी, जिससे लोगों का पूरा दिन इसी में समाप्त हो जाता था। नई व्यवस्था के तहत अब सुबह 7:30 बजे से ही मुलाकात कराई जा रही हैं।

जेल अधीक्षक दिलीप पाण्डेय ने बताया कि प्रतिदिन 200 से अधिक बंदियों से करीब 500 लोग मुलाकात करने जेल पहुंचते हैं। देर से से मुलाकात शुरू होने के कारण बाहर से आने वाले परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ता था। कई बार शाम तक लोगों की भीड़ बनी रहती थी। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुबह की पाली में भी मुलाकात शुरू करने का निर्णय लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button