Breaking Newsभारत

अगर मुझे शांत करना है तो मेरी हत्या करानी पड़ेगी -कॉन्स्टेबल सुनील शुक्ला

अगर मुझे शांत करना है तो मेरी हत्या करानी पड़ेगी_

कॉन्स्टेबल सुनील शुक्ला

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात कॉन्स्टेबल सुनील शुक्ला ने तीसरा वीडियो जारी कर विभागीय अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

7 और 8 मई के बाद 10 मई को जारी वीडियो में उन्होंने कहा कि उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है और रात 1 बजे उनके घर 6-7 पुलिसकर्मी भेजे गए। उन्होंने सवाल उठाया, “क्या मैं आतंकवादी या नक्सलवादी हूं? अगर नहीं, तो मेरे घर पर रात में पुलिस क्यों भेजी गई?”

वीडियो में सिपाही ने कहा कि उन्हें डराकर या दबाव बनाकर चुप नहीं कराया जा सकता। “मेरी मां ने गीदड़ नहीं, शेर पैदा किया है… अगर मुझे शांत करना है तो मेरी हत्या करानी पड़ेगी।” उन्होंने खुद को भगत सिंह की विचारधारा से प्रेरित बताते हुए कहा कि शारीरिक रूप से परेशान किया जा सकता है, लेकिन मानसिक रूप से नहीं तोड़ा जा सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button