पत्रकार हितों की हुंकार: लखनऊ में ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ का भव्य सम्मान समारोह, संगठन विस्तार पर मंथन

पत्रकार हितों की हुंकार: लखनऊ में ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ का भव्य सम्मान समारोह, संगठन विस्तार पर मंथन
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की मजबूती के लिए एकजुटता जरूरी: के.डी. सिंह ने जतिन चतुर्वेदी और शिवप्रकाश जायसवाल को नवाजा
ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ का संकल्प: ‘उत्पीड़न के खिलाफ 24 घंटे तत्पर, एकजुटता ही हमारी शक्ति
लखनऊ। ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के लखनऊ कार्यालय पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रति समर्पित प्रयागराज मंडल प्रभारी जतिन चतुर्वेदी (प्रतापगढ़) और सुल्तानपुर के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शिवप्रकाश जायसवाल का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने उन्हें संगठन का आधिकारिक प्रमाण पत्र और कैलेंडर भेंट कर सम्मानित किया।
संगठन की शक्ति और पत्रकारों की सुरक्षा
सम्मान समारोह के दौरान संगठन की मजबूती और विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी. सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया:
“संगठन में हर पदाधिकारी का सम्मान सर्वोपरि है। पत्रकारों के उत्पीड़न का कोई भी मामला सामने आने पर शासन-प्रशासन के सहयोग से तत्काल न्याय सुनिश्चित किया जाता है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को सुरक्षित रखने के लिए आपसी द्वेष छोड़कर एकजुट रहना अनिवार्य है।”
उन्होंने आगाह किया कि किसी भी मामले में कार्रवाई से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें। संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है।
नई नियुक्तियों की घोषणा (नई जिम्मेदारी)
संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां भी की गईं:
जिसमें लक्ष्मण सिंह मंडल सचिव मुजफ्फर हुसैन जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकुर मंडल उपाध्यक्ष, राहुल कुमार जिला उपाध्यक्ष मुरादाबाद सत्यदेव शुक्ला को लखनऊ मंडल प्रमुख सचिव भानु प्रताप सिंह को लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष,नीतिन पाल लखनऊ कार्यकारिणी सदस्य रजनीश कुमार मिश्रा शाहजहांपुर जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार शुक्ला को लखनऊ मंडल मीडिया प्रभारी के पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है कार्यालय पर मुख्य रुप से संस्थापक दिनेश दीक्षित राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुलरेज लारी राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकुल मिश्रा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शाईस्ता जी उपस्थिति रहीं l



