योगी कैबिनेट विस्तार 2026: 8 नेताओं को मिलेगा मंत्री पद, चुनावी रणनीति पर BJP का बड़ा दांव

योगी कैबिनेट विस्तार 2026: 8 नेताओं को मिलेगा मंत्री पद, चुनावी रणनीति पर BJP का बड़ा दांव
उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज बड़ा दिन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में आज मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कुल 8 नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे, जिनमें 6 नए चेहरे शामिल हैं, जबकि 2 मौजूदा राज्य मंत्रियों का प्रमोशन तय माना जा रहा है।
इस विस्तार के जरिए भाजपा ने साफ संकेत दिया है कि 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जातीय, क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने की बड़ी रणनीति पर काम शुरू हो चुका है। पूर्वांचल, पश्चिमी यूपी, दलित, पिछड़ा और महिला प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता दी गई है।
इन नेताओं की होगी एंट्री
▪️ मनोज कुमार पांडे
▪️ भूपेंद्र सिंह चौधरी
▪️ कैलाश सिंह राजपूत
▪️ हंसराज विश्वकर्मा
▪️ सुरेंद्र दिलेर
▪️ कृष्ण पासवान
इन मंत्रियों का बढ़ेगा कद
▪️ सोमेंद्र तोमर
▪️ अजीत पाल
वाराणसी से भाजपा एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा की एंट्री को पूर्वांचल और ओबीसी समीकरणों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। वहीं पश्चिमी यूपी और दलित वोट बैंक को साधने की कोशिश भी इस विस्तार में साफ दिखाई दे रही है।
राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि यह विस्तार सिर्फ प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि 2027 के चुनावी रण की मजबूत तैयारी है।



