Breaking Newsभारत

गोरखपुर में हाई अलर्ट, डीआईजी व एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च

गोरखपुर में हाई अलर्ट, डीआईजी व एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च

शास्त्री चौक से रेलवे स्टेशन तक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

गोरखपुर। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) परिक्षेत्र गोरखपुर एस. चनप्पा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने संयुक्त रूप से थाना कैण्ट क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पैदल गश्त शास्त्री चौक से शुरू होकर रेलवे स्टेशन एवं आसपास के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों तक की गई। इस दौरान बाजारों, प्रमुख प्रतिष्ठानों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों एवं आम नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी फीडबैक भी लिया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सार्वजनिक स्थानों पर सतत निगरानी रखी जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही त्योहारों और बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल, पुलिस अधीक्षक यातायात अमित श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी कैण्ट अरुण कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार गश्त एवं चेकिंग अभियान जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button