अखिलेश बोले- हम भाजपा को ईवीएम से ही हराएंगे, चुनाव में इनसे ज्यादा पैसा कोई और पार्टी खर्च नहीं करती

अखिलेश बोले- हम भाजपा को ईवीएम से ही हराएंगे, चुनाव में इनसे ज्यादा पैसा कोई और पार्टी खर्च नहीं करती
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के पास जनता के लिए कोई काम नहीं है और वह सिर्फ लोगों के बीच झगड़े कराने की राजनीति कर रही है। उनके बयान के बाद प्रदेश की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है।
अखिलेश यादव ने लखनऊ के सपा कार्यालय में शनिवार को प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर कई बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई काम नहीं है, ये लोग नकारात्मकता फैलाते हैं, एक-दूसरे में झगड़ा लड़वाते हैं।
इसके अलावा इनके पास कोई काम हो तो बताएं। अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर महाराणा प्रताप जयंती पर दो दिन का अवकाश दिया जाएगा। गोमती रिवर फ्रंट पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने की घोषणा की। प्रतिमा में चेतक और भाला सोने का होगा।
प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जो लोग जीरो टॉलरेंस की बात करते थे, उन्होंने ही लॉ एंड ऑर्डर को जीरो कर दिया है। एनसीआरबी के आंकड़े खुद सरकार की नाकामी की गवाही दे रहे हैं।
समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से “मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया” के खिलाफ मिलकर काम करने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग फॉर्म-7 भरकर समाजवादी पार्टी के वोट कटवाने का काम कर रहे थे।
यूके में हाल ही में बैलेट पेपर से चुनाव हुए
ईवीएम के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यूके में हाल ही में बैलेट पेपर से चुनाव हुए हैं। सवाल उठाया कि क्या भारत इंग्लैंड से आगे है। समाजवादी पार्टी ईवीएम से ही भाजपा को हराएगी। 2022 विधानसभा चुनाव से पहले कानपुर में पड़े छापे को समाजवादी पार्टी से जोड़कर प्रचारित किया गया था। अब पार्टी उस जब्त पैसे को वापस मांग रही है, लेकिन सरकार उसे लौटाने को तैयार नहीं है।
भाजपा के पास कोई सकारात्मक काम नहीं
उन्होंने यह भी दावा किया कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में ईडी की कार्रवाई देखने को मिल सकती है। तमिलनाडु में स्टालिन की तस्वीर वाले विवाद पर उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के पास कोई सकारात्मक काम नहीं है, वह सिर्फ समाज में दरार और झगड़ा पैदा करने की राजनीति करती है।विपक्षी गठबंधन मजबूत रहेगा। तेल कंपनियों के घाटे का बोझ जनता पर डाला जाएगा। भाजपा पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही है और बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है ।भाजपा से ज्यादा पैसा चुनाव में कोई और पार्टी खर्च नहीं कर सकती l



