Breaking Newsभारत

महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने किया जोन-7 का स्थलीय निरीक्षण, नाला निर्माण में गुणवत्ता और गति सुनिश्चित करने के दिए सख्त निर्देश

महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने किया जोन-7 का स्थलीय निरीक्षण, नाला निर्माण में गुणवत्ता और गति सुनिश्चित करने के दिए सख्त निर्देश

लखनऊ: लखनऊ को देश के सबसे स्वच्छ और व्यवस्थित शहरों की श्रेणी में लाने के लिए महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल आज एक्शन मोड में नजर आईं। उन्होंने नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के साथ मिलकर स्वच्छ सर्वेक्षण के दृष्टिगत शहर की सफाई और बुनियादी ढांचे का निरीक्षण किया।

जोन-7 के सी-ब्लॉक में नाला निर्माण की समीक्षा करते हुए महापौर ने चीफ इंजीनियर श्री महेश वर्मा को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि जनता को जल्द से जल्द राहत मिले। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि वे स्वयं फील्ड में रहकर कार्यों की निगरानी करें। महापौर ने दोहराया कि लखनऊ की स्वच्छता व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाना ही उनका एकमात्र लक्ष्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button