Breaking Newsभारत

गोरखपुर में संदिग्ध आतंकी कनेक्शन से हड़कंप!

गोरखपुर में संदिग्ध आतंकी कनेक्शन से हड़कंप!

कुशीनगर निवासी कृष्णा मिश्रा को यूपी ATS ने हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह पिछले कई महीनों से गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के कौवाबाग इलाके में किराए के मकान में रह रहा था।

ATS, खुफिया एजेंसियां और स्थानीय पुलिस अब उसके मोबाइल, कॉल डिटेल और सोशल मीडिया नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर गोरखपुर में रहते हुए वह किन लोगों के संपर्क में था और कहीं कोई बड़ा डिजिटल नेटवर्क तो सक्रिय नहीं था।

फिलहाल पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है और जांच लगातार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button