Breaking Newsभारत

वेतन न मिलने से कर्मचारियों में आक्रोश किया मुख्य अभियंता का घेराव

वेतन न मिलने से कर्मचारियों में आक्रोश किया मुख्य अभियंता का घेराव

ऑफिस में कंप्यूटर न होने पर कैसे करें ई-ऑफिस लॉगिन: रूपेश

मुख्य अभियंता ने बताया दिया भरोसा शीघ्र मिलेगा वेतन: ई० रामसमुझ शर्मा

 

गोरखपुर 06 मई । लोक निर्माण विभाग (PWD) में ई-ऑफिस लॉगिन न हो पाने के कारण कर्मचारियों का वेतन रोके जाने से कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।

डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामसमुझ शर्मा और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने इस विषय पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जब कई कार्यालयों में अब तक कंप्यूटर की व्यवस्था ही नहीं थी, तो कर्मचारियों से ई-ऑफिस लॉगिन की अपेक्षा करना पूरी तरह अव्यावहारिक है।

 

उन्होंने बताया कि हाल ही में कुछ कार्यालयों में कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए हैं, लेकिन अब ई-ऑफिस पोर्टल पर लॉगिन करते समय साइट बंद या त्रुटि प्रदर्शित कर रही है, जिससे कर्मचारी अपने कार्य संपादित नहीं कर पा रहे हैं। इस तकनीकी अव्यवस्था का खामियाजा कर्मचारियों को वेतन रोककर भुगतना पड़ रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है।

इसी समस्या को लेकर आज डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष इंजीनियर राम समुझ शर्मा और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग, गोरखपुर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए कर्मचारियों का लंबित वेतन तत्काल जारी कराने की मांग की

 

मुख्य अभियंता ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि मामले का संज्ञान लेते हुए शीघ्र ही वेतन भुगतान सुनिश्चित कराया जाएगा। इस आश्वासन के बाद कर्मचारियों में कुछ हद तक राहत देखी गई, हालांकि वे शीघ्र समाधान की अपेक्षा कर रहे हैं।

 

इस अवसर पर रामसमुझ शर्मा अनूप कुमार श्रीवास्तव संदीप तिवारी महेश्वर शरण सिंह इंजीनियर अजीत प्रसाद इंजीनियर नागेंद्र मणि गुप्ता अवनीश गुप्ता गुरफान खान जन्मेजय पांडे कृष्ण सिंह सौरभ श्रीवास्तव, रामधनी पासवान, अशोक पांडे, पंडित श्याम नारायण, अशोक, इजहार अली, राजेश मिश्रा सहित परिषद के अन्य पदाधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग के अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

रूपेश कुमार श्रीवास्तव

अध्यक्ष

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, गोरखपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button