शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….
👇
*1* वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हैदराबाद हाउस में बैठक की और फिर एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। दोनों देशों के बीच 13 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं
*2* इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, पिछले साल जब भारत से पवित्र बौद्ध अवशेष वियतनाम भेजे गए, तो डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोगों ने उनके दर्शन किए थे। हम चंपा संभ्यता की पांडुलिपियों को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखेंगे और इस अमूल्य विरासत को आने वाली पीड़ियों के लिए सुरक्षित रखेंगे।
*3* प्रधानमंत्री ने कहा, मुझे भारत में राष्ट्रपति तो लाम का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है। एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल और कई व्यापारिक दिग्गजों के साथ उनका भारत दौरा स्पष्ट रूप से यह दर्शाता है कि वह भारत-वियतनाम संबंधों को कितनी प्राथमिकता देते हैं।
*4* बंगाल में 9 मई को भाजपा सरकार की शपथ, ममता-अभिषेक की सुरक्षा हटाई; विजय ने तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा पेश किया, कांग्रेस का समर्थन
*5* चुनाव बाद बंगाल में बवाल: मूर्तियां टूटीं, दफ्तर जले और दो कार्यकर्ताओं की मौत; संदेशखाली में CRPF जवान घायल
*6* बंगाल में हिंसा पर पुलिस का एक्शन, 80 लोग गिरफ्तार; बिना इजाजत जुलूस पर रोक
*7* गुंडों पर लगाम कसेंगे, विजय जुलूस नहीं होगा; शुभेंदु अधिकारी के सरकार गठन से पहले बड़े ऐलान
*8* यह पीठ में छुरा घोंपने जैसा’: विजय का समर्थन करने के लिए कांग्रेस पर भड़की द्रमुक, कहा- ऐसे ये खत्म हो जाएंगे
*9* ‘भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता’, राहुल बोले- निष्पक्ष चुनाव हुए तो 140 सीटें भी नहीं जीतेंगे
*10* पंजाब में मंगलवार रात को जालंधर और अमृतसर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर जबरदस्त धमाके हुए है। तीन घंटे के अंतराल पर हुए धमाकों से पुलिस प्रशासन में खलबली मची हुई है। वहीं लोगों में दहशत है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है, लेकिन अब मामले की जांच के लिए एनआईए की टीम भी पंजाब पहुंच रही है।
*11* पंजाब में आर्मी कैंप-BSF हेडक्वार्टर के बाहर IED ब्लास्ट, DGP बोले- PAK का हाथ, CM ने कहा- BJP ने कराए; चंडीगढ़ में भी हाई अलर्ट
*12* वंदे मातरम गीत को राष्ट्रगान जैसा दर्जा, कैबिनेट की मंजूरी, अपमान करने या गायन में बाधा डालने पर सजा-जुर्माना; जन-गण-मन से पहले गाया जाएगा
*13* सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 37 होगी, कैबिनेट ने प्रस्ताव को मंजूरी दी, संसद के अगले सत्र में बिल पेश होगा
*14* सरकार बदलते ही ममता राज में रुकी रेल परियोजनाएं फिर पकड़ेगी रफ्तार? रेलवे ने शुरू कर कीं तैयारियां
*15* होर्मुज में फ्रांसीसी जहाज पर ईरान का हमला, कई कर्मचारी घायल; अमेरिका ने जहाजों को सुरक्षित निकालने वाला ऑपरेशन बंद किया
*16* छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से हाईवे डूबा, घरों में पानी, यूपी के गाजियाबाद में ओले गिरे, MP-बिहार में बारिश; राजस्थान में तापमान 40°C से नीचे
*17* अगले हफ्ते फिर लौटेगा आंधी-तूफान, दर्जन भर राज्यों में तो झमाझम बरसेंगे बदरा; दिल्ली-NCR से बिहार तक IMD का गुड न्यूज
*18* IPL में आज पंजाब Vs हैदराबाद, हिसाब बराबर करने उतरेंगे सनराइजर्स, अभिषेक टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर बन सकते हैं
*19* सेंसेक्स 941 अंक चढ़कर 77,959 के स्तर पर बंद, निफ्टी भी 298 अंक चढ़ा, फार्मा और सरकारी बैंकिंग शेयर्स सबसे ज्यादा चढ़े



