Breaking Newsभारत

लखनऊ ज्येष्ठ महीने के पहले बड़े मंगल पर भक्ति और सेवा का अद्भुत

लखनऊ ज्येष्ठ महीने के पहले बड़े मंगल पर भक्ति और सेवा का अद्भुत

लखनऊ में ज्येष्ठ महीने के पहले बड़े मंगल पर भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। शहरभर में 1000 से ज्यादा जगहों पर भंडारे आयोजित किए गए, जबकि नगर निगम में 348 भंडारों का पंजीकरण हुआ।

कैसरबाग स्थित यूपी प्रेस क्लब में जिलाधिकारी विशाख जी. ने खुद पूड़ी बांटकर श्रद्धालुओं की सेवा की। वहीं हजरतगंज में एक युवक ने बिना गैस सिलेंडर के 4 क्विंटल गन्ने के रस का भंडारा कराया। उसने कहा कि “बजरंगबली की कृपा से सब संभव हुआ।”

परिवर्तन चौक पर मैंगो शेक का भंडारा भी आकर्षण का केंद्र बना। आधी रात से ही हनुमान सेतु मंदिर समेत शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

भक्त पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना करते नजर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button