गाजीपुर : शोक-संवेदना व्यक्त करने मृतक के घर पहुंचे एसडीएम

गाजीपुर
शोक-संवेदना व्यक्त करने मृतक के घर पहुंचे एसडीएम
गाजीपुर। जिले के ग्राम गहमर में बीते दिन आए तेज आंधी-तूफान के कारण हुई दुखद घटना में ग्राम गहमर निवासी हरिचरन कुशवाहा पुत्र शिव शंकर कुशवाहा की मृत्यु हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। इस दुःखद घटना की सूचना प्राप्त होते ही उपजिलाधिकारी सेवराई संजय यादव द्वारा ग्राम गहमर में मृतक हरिचरन कुशवाहा पुत्र शिव शंकर कुशवाहा निवासी गहमर के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से वार्ता की गई और शासन की तरफ से हर संभव सहायता हेतु आश्वासन दिया गया । इस दौरान परिवार के सदस्यों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई तथा उनकी वर्तमान आवश्यकताओं को समझते हुए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। प्रशासन द्वारा त्वरित संज्ञान लिया गया तथा पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई।
उन्होने कहा कि इस प्रकार की प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति अत्यंत दुःखद है और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा है। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में आंधी-तूफान से हुए अन्य संभावित नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा टीम गठित कर क्षति का सर्वे कराया जा रहा है, जिससे प्रभावित लोगों को नियमानुसार सहायता प्रदान की जा सके। ग्रामीणों से भी अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की क्षति या समस्या की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि समय पर सहायता पहुंचाई जा सके। प्रशासन ने पुनः आश्वस्त किया है कि आपदा की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा तथा उनके पुनर्वास हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।


