Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : चोरी का मोबाइल और नकदी संग दो शातिर गिरफ्तार

गाजीपुर 

चोरी का मोबाइल और नकदी संग दो शातिर गिरफ्तार

गाजीपुर। बहरियाबाद थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और सटीक वार करते हुए दो युवकों को चोरी के माल के साथ धर दबोचा। मुखबिर की पुख्ता सूचना पर पुलिस ने पलिवार रोड की पुलिया के पास घेराबंदी कर दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जहां से बच निकलने का उन्हें कोई मौका नहीं मिला।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अश्वनी कुमार पुत्र रुपचन्द और विकास कुमार पुत्र शिवप्रसाद, निवासी ग्राम पलिवार, थाना बहरियाबाद के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान अश्वनी के पास से 700 रुपये नकद और एक नीले रंग का ओप्पो एंड्रॉइड मोबाइल बरामद हुआ, जबकि विकास के पास से 1300 रुपये नकद मिले।

पुलिस के मुताबिक दोनों के खिलाफ थाना बहरियाबाद में मु0अ0सं0-232/2025 के तहत धारा 305/331(4) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जांच में यह भी सामने आया कि अश्वनी कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध पर नकेल कसने के लिए ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा।

पूरी कार्रवाई उपनिरीक्षक उमेश चन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button