Breaking Newsभारत

जखनियां/गाजीपुर : अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, 100 बाइकों के साथ विधायक बेदी राम का हुआ भव्य स्वागत

अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, 100 बाइकों के साथ विधायक बेदी राम का हुआ भव्य स्वागत

जखनियां/गाजीपुर।भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल 2026 को जखनियां क्षेत्र के ग्राम सभा कुडिंला में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला मंत्री दिनेश यादव की देखरेख में की गई, जिसमें भारी संख्या में जनसमूह की उपस्थिति रही।कार्यक्रम की शुरुआत अलीपुर मदंरा स्थित अंबेडकर चौराहे से हुई, जहां करीब 100 बाइकों के काफिले के साथ युवाओं की टीम द्वारा मुख्य अतिथि विधायक बेदी राम के जोरदार स्वागत के साथ किया गया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और बाबा साहब के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक बेदी राम ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज के समय में उनके बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं और समाज में समानता एवं न्याय की स्थापना के लिए आगे आएं।विशिष्ट अतिथि के रूप में जितेंद्र राजभर (गुड्डू) ने भी बाबा साहब के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनके सिद्धांतों को अपनाने पर जोर दिया।कार्यक्रम में संदीप कुमार (अध्यक्ष), रामजनम, सचिन, लालता राम, रामनरेश, सूबेदार राम, विनोद निगम, अशोक कुमार, संतोष यादव, नंदू कुशवाहा, विजय प्रकाश, अरविंद, रामबचन, आशीष, भोला, पंकज कुमार, जगदीश राम, महेश सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने एवं समाज में समानता, भाईचारा और न्याय की स्थापना का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button