बिजली उपभोक्ता ध्यान दें: यूपी में 16 घंटे न जमा होगा बिल, न ही रिचार्ज होगा प्रीपेड मीटर; अभी कर लें ये काम

बिजली उपभोक्ता ध्यान दें: यूपी में 16 घंटे न जमा होगा बिल, न ही रिचार्ज होगा प्रीपेड मीटर; अभी कर लें ये काम
बिजली उपभोक्ता ध्यान दें, यूपी में 16 घंटे न बिल जमा होगा, न ही प्रीपेड मीटर रिचार्ज होगा। इसलिए ये काम अभी पूरा कर लें। वरना परेशानी उठानी पड़ सकती है।
उत्तर प्रदेश में कोई भी बिजली उपभोक्ता 16 घंटे तक न तो बिल जमा कर पाएगा, और न ही प्रीपेड मीटर को रिचार्ज कर सकेगा। इसलिए, जिस उपभोक्ता के प्रीपेड मीटर में बिल का बैलेंस कम हो तो उसे शुक्रवार को रिचार्ज करा लें। अन्यथा, परेशानी हो सकती है।
पावर कॉर्पोरेशन की आईटी सेल के अधीक्षण अभियंता अरविंद सिंह ने बृहस्पतिवार को सर्कुलर जारी किया है। यह सर्कुलर पूर्वांचल वाराणसी, मध्यांचल लखनऊ, पश्चिमांचल मेरठ, दक्षिणांचल आगरा एवं केस्को डिस्कॉम कानपुर के प्रबंध निदेशकों को भेजा गया है।
ऑनलाइन-ऑफलाइन बिल का भुगतान नहीं होगा
इस सर्कुलर में कहा गया कि तीन अप्रैल रात्रि 10 बजे से चार अप्रैल दोपहर 2 बजे तक उपभोक्ता पोर्टल, यूपीपीसीएल कंज्यूमर एप सेवाएं पूरी तरह से ठप रहेंगी। इससे कोई भी उपभोक्ता सेवाएं उपलब्ध नहीं होगी। प्रदेश भर में कोई भी उपभोक्ता ऑनलाइन और ऑफलाइन बिल का भुगतान नहीं कर पाएगा। इस 16 घंटे के दौरान आरएमएस बिलिंग प्रणाली का मेंटेनेंस किया जाएगा।



