Breaking Newsभारत

गाजीपुर : जखनियां,गाजीपुर में शिक्षा का नया आयाम: ‘दी सन साइन सीनियर सेकेंड्री स्कूल’ बना पूरी तरह हाईटेक

जखनियां,गाजीपुर में शिक्षा का नया आयाम: ‘दी सन साइन सीनियर सेकेंड्री स्कूल’ बना पूरी तरह हाईटेक

अब अभिभावक रख सकेंगे बच्चों की हर गतिविधि पर नजर, बस लोकेशन से क्लास अपडेट तक सब कुछ रियल टाइम में

गाजीपुर।शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का समावेश करते हुए जखनिया स्थित ‘दी सन साइन सीनियर सेकेंड्री स्कूल’ अब पूरी तरह हाईटेक हो गया है। विद्यालय ने डिजिटल शिक्षा प्रणाली को अपनाकर जनपद में एक नई मिसाल कायम की है, जिससे छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों को भी अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।विद्यालय की प्रबंधक विभा सिंह ने बताया कि हाईटेक सिस्टम लागू होने के बाद अब अभिभावक अपने बच्चों की हर गतिविधि पर नजर रख सकेंगे। बच्चा स्कूल परिसर में हो, बस में सफर कर रहा हो या रास्ते में—हर जानकारी अभिभावकों को रियल टाइम में मिलती रहेगी। यहां तक कि स्कूल बस की लोकेशन भी आसानी से ट्रैक की जा सकेगी।उन्होंने बताया कि विद्यालय में एआई लैब, स्मार्ट क्लासेज, डिजिटल अटेंडेंस सिस्टम, एजुकेशनल क्लब और करियर काउंसलिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए शूटिंग रेंज जैसी विशेष व्यवस्था भी की गई है, जो इसे जिले के अन्य विद्यालयों से अलग पहचान देती है।विद्यालय में स्कैनर आधारित प्रणाली के माध्यम से पढ़ाई-लिखाई सहित सभी गतिविधियों की जानकारी अभिभावक घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। इस पहल से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि पारदर्शिता और अभिभावकों की सहभागिता भी बढ़ेगी।प्रबंधन का दावा है कि गाजीपुर जनपद में यह पहला ऐसा विद्यालय है, जहां इतनी व्यापक डिजिटल सुविधाएं एक साथ उपलब्ध कराई गई हैं। विद्यालय में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक अभिभावक अधिक जानकारी के लिए दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button