Breaking Newsभारत

गुरुग्राम : हनुमान जन्मोत्सव पर किया हवन यज्ञ का आयोजन

रिपोर्टर इंडिया नाउ 24 सुरेंद्र गुरुग्राम

हनुमान जन्मोत्सव पर किया हवन यज्ञ का आयोजन

गुरुग्राम :- अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल द्वारा अतुल कटारिया चौक स्थित दल के केम्प कार्यालय सिद्ध पीठ हनुमान मन्दिर पर हवन यज्ञ का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गयाI

अतुल कटारिया चौक हनुमान मन्दिर प्रांगण मे पंडित विनोद शास्त्री ने मंत्रोच्चार कर हवन यज्ञ को विधिवत संपन्न कराया I

सुन्दर कांड पाठ उपरांत हवन कर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया I हवन पूजन उपरांत भगवान् का भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया I दल के सदस्यों द्वारा धर्म रक्षा के लिए तटस्थ रहने हेतु शास्त्र के साथ साथ आत्मरक्षा के लिए शस्त्र शिक्षा पर भी बल दिया I जिस हेतु शीघ्र ही गुरुग्राम मे युवक और युवतियों को लाठी और तलवार का शिविर लगाया जाना प्रस्तावित किया गया I

आयोजन मे अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल के राजीव मित्तल, चेतन शर्मा , प्रदीप गौतम, सूबेदार मेजर राम निवास शर्मा, ब्रजेश सिंह, शरद सोलंकी, मंजीत कटारिया, अजीत सिंह, करण साहू, अमरजीत, सोनू हिंदुस्तानी, राजेश अशोक गौतम, सचिन मित्तल, सर्वेश, हरि गोयल तलवाडियाँ, तरुण यादव, पूजा, शीतल, रोशन राणा, अभिराज सिंह समेत बहुत सारे धर्म प्रेमी मौजूद रहे I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button