Breaking Newsभारत

सादगी और समर्पण की प्रतीक डॉ. रंजना मिश्रा को भावभीनी श्रद्धांजलि

सादगी और समर्पण की प्रतीक डॉ. रंजना मिश्रा को भावभीनी श्रद्धांजलि

गोरखपुर, चन्द्रकान्ति रमावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज गोरखपुर में आज पूर्व प्राचार्या डॉ. रंजना मिश्रा की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य उनके व्यक्तित्व, कृतित्व एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. रंजना मिश्रा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगणों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन, विचारों एवं कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मिश्रा एक अनुशासित, दूरदर्शी एवं समर्पित शिक्षाविद् थीं, जिन्होंने महाविद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके आदर्शों को अपनाने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मिश्रा का सादा जीवन, उच्च विचार एवं विद्यार्थियों के प्रति उनका समर्पण सदैव सभी के लिए प्रेरणा स्रोत बना रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने श्रद्धापूर्वक भाग लेते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूरा वातावरण भक्ति एवं श्रद्धा से ओत-प्रोत रहा।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button