Breaking Newsभारत

छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों को मिलेगा दोबारा मौका, समाज कल्याण विभाग खोलेगा पोर्टल

छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों को मिलेगा दोबारा मौका, समाज कल्याण विभाग खोलेगा पोर्टल

वित्तीय वर्ष 2024-25 में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं के तहत विभाग द्वारा पोर्टल खोला गया था। इसके माध्यम से 53,041 छात्रों को कुल 81.12 करोड़ रुपये की धनराशि प्रदान की गई थी।

किसी भी कारणवश छात्रवृत्ति से वंचित रह गए छात्रों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। समाज कल्याण विभाग जल्द ही शैक्षिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत संचालित छात्रवृत्ति एंव शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के छूटे छात्रों के लिए एक बार फिर पोर्टल खोलेगा। ताकि सभी छात्र-छात्राएं दोबारा आवेदन कर छात्रवृत्ति का लाभ उठा सकें। इसका लाभ सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं को मिलेगा। विभाग का उद्देश्य है कि किसी भी योग्य छात्र को केवल तकनीकी या अन्य कारणों से छात्रवृत्ति से वंचित न रहना पड़े।पिछले वर्ष 53 हजार से अधिक छात्रों को मिला लाभवित्तीय वर्ष 2024-25 में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं के तहत विभाग द्वारा पोर्टल खोला गया था। इसके माध्यम से 53,041 छात्रों को कुल 81.12 करोड़ रुपये की धनराशि प्रदान की गई थी। इन योजनाओं के अंतर्गत अनुसूचित जाति के 25,395 छात्रों को 30.65 करोड़ रुपये, सामान्य वर्ग के 27,646 छात्रों को 50.47 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई है।

ट्रांसजेंडर छात्रों को भी लाभसमाज को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से ट्रांसजेंडर समुदाय को भी इस योजना में शामिल किया गया है। जो सामाजिक समावेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

‘हर वर्ग तक शिक्षा का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता’समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा को सशक्त बनाने और हर वर्ग तक उसका लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमने यह सुनिश्चित किया है कि जो छात्र किसी कारणवश वंचित रह गए हैं, उन्हें भी पूरा अवसर मिले। इस योजना का लाभ लेकर अपनी शिक्षा जारी रख सकें और अपने भविष्य को सशक्त बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button