कांग्रेस समता दिवस के रूप में मनाएगी बाबू जगजीवन राम की जयंती, संगोष्ठी व सम्मान समारोह का करेगी आयोजन

कांग्रेस समता दिवस के रूप में मनाएगी बाबू जगजीवन राम की जयंती, संगोष्ठी व सम्मान समारोह का करेगी आयोजन
यूपी कांग्रेस पूर्व कांग्रेसी नेता बाबू जगजीवन राम की जयंती की पूर्व संध्या पर लखनऊ में संगोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन करेगी और उनके जन्मदिन को समता दिवस के रूप में मनाएगी।
कांग्रेस पार्टी पूर्व नेता बाबू जगजीवन राम की जयंती (5 अप्रैल) समता दिवस के रूप में मनाएगी। इस मौके पर 4 अप्रैल को कांग्रेस कार्यालय में संगोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसकी मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और बाबू जगजीवन राम की बेटी मीरा कुमार होंगी। इसकी जानकारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दी।इस मौके पर उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि पूरे देश में महंगाई बढ़ रही है। सरकार तथ्यों को छुपाने का काम कर रही है और जनता को गुमराह कर रही है। आम जनता परेशान है। हालात भयावह होते जा रहे हैं और आने वाले समय में महंगाई और बढ़ेगी।
आईएएस रिंकू सिंह राही के इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि जो अधिकारी गलत काम नहीं करना चाहते हैं वो इस्तीफा दे रहे हैं। वहीं, ये भी कहा कि अगर स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक न लगी तो हम पूरे प्रदेश में घेराव करेंगे।



