अपने जन्मदिन के दिन मंच से एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह का बड़ा हमला, बोले— सरकार में नौकरशाही हावी!

अपने जन्मदिन के दिन मंच से एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह का बड़ा हमला, बोले— सरकार में नौकरशाही हावी!
अपने जन्मदिन के मौके पर मंच से संबोधित करते हुए एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में नौकरशाही हावी होती जा रही है, जिससे जनप्रतिनिधियों की भूमिका कमजोर पड़ रही है।
अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि “नेताजी मुलायम सिंह हमको घर बैठे टिकट दे देते थे।” उन्होंने बताया कि जब उन्हें बुलाया जाता था, तो वह कहते थे कि आने-जाने में ही 2 दिन लग जाएंगे, इतने समय में वे 10,000 वोटरों से मिल सकते हैं। इस पर नेताजी उन पर भरोसा जताते हुए घर बैठे ही टिकट दे देते थे।
देवेंद्र प्रताप सिंह ने मुलायम सिंह को याद करते हुए कहा कि “वह एक महापुरुष थे।”
उनका यह बयान राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा सकता है, खासकर नौकरशाही बनाम जनप्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर नई बहस छेड़ सकता है।



