Breaking Newsभारत

गाजीपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर ट्रेलर बना आग का गोला,कूदकर भागा चालक

गाजीपुर

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर ट्रेलर बना आग का गोला,कूदकर भागा चालक

गाजीपुर। कासिमाबाद कोतवालीअंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 309 के करीब गुरुवार की सुबह 5:30 के करीब बेकाबू ट्रेलर मध्य डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बन गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के बिक्रमगंज से लाल बालू लादकर गोरखपुर जा रहा ट्रेलर (BR28GB5142)के चालक को नींद आने के कारण ट्रेलर बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गया।टक्कर ट्रेलर का डीजल टैंक फट गया और देखते-देखते ट्रेलर में भयानक आग लग गई।धुआं उठता देख चालक कूदकर भाग गया।जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक ट्रेलर टायरों सहित पूरा इंजन जल कर राख हो गया।चालक की पहचान चंद्रदेव उपाध्याय पुत्र पशुपतिनाथ उपाध्याय निवासी बडगाहा सहजनवा गोरखपुर के रूप में हुई है।दुर्घटना की सूचना पर यूपीडा की सहायता गाड़ी,फायर ब्रिगेड,पीआरवी 112,ओरिएंटल का पानी टैंकर मौके पर पहुंचा।कुछ देर के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। यूपीडा के आजमगढ़ सर्किल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी भरत यादव ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल सहायता गाड़ी मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से तत्काल आग पर काबू पा लिया गया इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है।वही क्षतिग्रस्त वाहन को हटा दिया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button