Breaking Newsभारत

गाजीपुर : तीन माह से गायब दो सफाईकर्मी सस्पेंड, डीपीआरओ की बड़ी कार्रवाई

तीन माह से गायब दो सफाईकर्मी सस्पेंड, डीपीआरओ की बड़ी कार्रवाई

जखनिया ब्लॉक के हथियाराम ग्राम पंचायत का मामला, जांच के लिए कासिमाबाद एडीओ (पंचायत) नामित

 

गाजीपुर, 02 अप्रैल 2026
जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ), गाजीपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विकास खण्ड जखनिया के ग्राम पंचायत हथियाराम में तैनात दो सफाईकर्मियों—चन्द्रशेखर सिंह एवं श्रीमती लीला देवी—को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों पर विगत तीन माह से बिना सूचना के अनुपस्थित रहने एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों की। अवहेलना का आरोप हैसहायक विकास अधिकारी (पंचायत) जखनिया की रिपोर्ट के आधार पर की गई इस कार्रवाई में दोनों कर्मचारियों की कार्यशैली को गंभीर लापरवाही की श्रेणी में माना गया है।आदेश के अनुसार निलंबन अवधि में दोनों कर्मचारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा, जो उनके अंतिम वेतन के आधार पर निर्धारित किया जाएगा। साथ ही अन्य भत्ते भी तभी देय होंगे, जब वे यह प्रमाणित करेंगे कि वे किसी अन्य सेवा या व्यवसाय में संलग्न नहीं हैं।निलंबन अवधि के दौरान दोनों सफाईकर्मियों को सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कार्यालय जखनिया से सम्बद्ध किया गया है तथा बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित न रहने के निर्देश दिए गए हैं।प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कासिमाबाद को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए आरोप पत्र जारी कर शीघ्र जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button