Breaking Newsभारत

भारत विकास परिषद पूर्वी शाखा का पारिवारिक होली मिलन,

भारत विकास परिषद पूर्वी शाखा का पारिवारिक होली मिलन,

आम सभा, आगामी सत्र 2026 – 27 के लिए अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष का चुनाव एवं दायित्व ग्रहण आज दिनांक 31.03.2026 को सायं 5:00 बजे से भारतीय विद्या भवन विद्यालय, विनीत खंड, गोमती नगर में शाखा अध्यक्ष श्री टी एन मिश्रा जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने हेतु प्रांतीय अध्यक्ष श्री एस शुक्ला जी चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय गतिविधि संयोजक संस्कार श्री मुकेश जैन जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने उद्बोधन में परिषद के विषय में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रोजेक्ट सदस्य श्रीमती अमिता जैन व श्री नरेश कुमार श्रीवास्तव जी तथा प्रांतीय प्रकल्प धारी डॉ विम्मी त्रिपाठी एवं क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक संस्कार श्री राजेश मल्होत्रा जी एवं पूर्वी शाखा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री प्रकाश जी भी उपस्थित रहे।

शाखा संरक्षिका श्रीमती रीना सक्सेना एवं महिला संयोजिका श्रीमती मंजू मिश्रा जी ने कार्यक्रम का समन्वयन किया। श्रीमती सीमा अग्रवाल ने मंच का संचालन किया। वह स्नेहा अग्रवाल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम संचालित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता व स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर वंदे मातरम गायन व गणेश वंदना के साथ हुई। अध्यक्ष टी एन मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। सचिव सुनील कुमार पांडेय ने सत्र 2025-26 की सचिव रिपोर्ट व कोषाध्यक्ष मुन्ना सिंह ने आय-व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इसके पश्चात शाखा संयुक्त सचिव डॉ सुषमा तिवारी जी को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

तत्पश्चात चुनाव अधिकारी डी एस शुक्ला जी की देखरेख में शाखा अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष का चुनाव आम सहमति से किया गया।

सत्र 2025-26 के लिए श्री टी एन मिश्रा अध्यक्ष, श्री सुनील कुमार पांडेय सचिव व श्री पंकज कुमार जी को कोषाध्यक्ष चुना गया।

इसके पश्चात प्रांतीय अध्यक्ष ने सभी दायित्व धारियों को दायित्व ग्रहण कराया। इसी के साथ शाखा के 5 गतिविधि संयोजकों का भी दायित्व ग्रहण कराया गया।

अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। फूलों की होली खेली गई। जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत, भजन और होली गीतों का सुंदर प्रस्तुतीकरण हुआ।

अंत में नवनियुक्त को कोषाध्यक्ष पंकज कुमार जी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया और राष्ट्रगान गायन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम में 100 से अधिक संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button