गाजीपुर : निरीक्षक अशेष नाथ सिंह बने पुलिस उपाधीक्षक, एसपी ने स्टार लगाकर दी बधाई

निरीक्षक अशेष नाथ सिंह बने पुलिस उपाधीक्षक, एसपी ने स्टार लगाकर दी बधाई
जनसेवा में नए उत्साह से कार्य करने के लिए किया प्रेरित, एएसपी ग्रामीण भी रहे मौजूद

गाजीपुर, 01 अप्रैल 2026।जनपद गाजीपुर में बुधवार को पुलिस विभाग में पदोन्नति का एक महत्वपूर्ण अवसर देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा द्वारा निरीक्षक अशेष नाथ सिंह को निरीक्षक पद से पदोन्नत होकर पुलिस उपाधीक्षक बनने पर उनके कंधों पर स्टार लगाकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई जिम्मेदारियों के साथ वे जनसेवा के कार्यों को और अधिक समर्पण, निष्ठा एवं उत्साह के साथ संपादित करें। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री सिंह अपने अनुभव और कार्यकुशलता से विभाग की गरिमा को और ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी पदोन्नति पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी इस अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



