Breaking Newsभारत

ज्वाइन करते ही एक्शन मोड में दिखे नए एसपी ट्रैफिक अमित कुमार श्रीवास्तव

ज्वाइन करते ही एक्शन मोड में दिखे नए एसपी ट्रैफिक अमित कुमार श्रीवास्तव

गोरखपुर में नवागत एसपी ट्रैफिक अमित कुमार श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण करते ही सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। ज्वाइन करने के तुरंत बाद उन्होंने रोडवेज क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण किया और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर मौजूद ट्रैफिक व्यवस्था, जाम की स्थिति, अवैध पार्किंग, ई-रिक्शा और ऑटो संचालन समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ट्रैफिक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पूरी गंभीरता के साथ कार्य किया जाए। खासकर रोडवेज और आसपास के भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाम की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण रखने पर जोर दिया गया।

इसके बाद नवागत एसपी ट्रैफिक ने टीआई (Traffic Inspector) और टीएसआई (Traffic Sub Inspector) के साथ बैठक भी की। बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारु, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि ड्यूटी में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर चौराहे व संवेदनशील पॉइंट पर ट्रैफिक प्रबंधन प्रभावी रूप से दिखाई देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आम जनता को सड़क पर किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए फील्ड में रहकर काम करना होगा। साथ ही यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने, अवैध अतिक्रमण और गलत पार्किंग पर कार्रवाई करने तथा प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए विशेष रणनीति अपनाने के निर्देश दिए गए।

नए एसपी ट्रैफिक के इस एक्शन मोड को देखते हुए यह साफ माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सख्ती और सुधार दोनों देखने को मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button