Breaking Newsभारत

गाजीपुर : 60 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर दो पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मान समारोह में सराहा योगदान

60 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर दो पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मान समारोह में सराहा योगदान

गाजीपुर। पुलिस लाइन सभागार कक्ष में मंगलवार, 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) द्वारा दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों को पुष्पमाला, अंगवस्त्र, बैग एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।समारोह के दौरान उप निरीक्षक ना0पु0 श्री महमूद हसन एवं मुख्य आरक्षी चालक श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह को उनके लंबे और सराहनीय सेवा कार्यकाल के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) ने कहा कि दोनों पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ किया है, जो पुलिस विभाग के लिए गर्व की बात है।

सेवा विवरण पर एक नजर:

उप निरीक्षक महमूद हसन ने 14 अगस्त 1986 को आरक्षी के पद पर पुलिस सेवा में प्रवेश किया था। उन्होंने कुल 39 वर्ष, 07 माह, 17 दिन तक सेवा देते हुए अपने कर्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वहन किया।मुख्य आरक्षी चालक राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने 1 जुलाई 1984 को आरक्षी सशस्त्र पुलिस के रूप में भर्ती होकर लगभग 40 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। उनका कार्यकाल भी अत्यंत प्रशंसनीय रहा।कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक गाजीपुर सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन भी उपस्थित रहे। सभी ने दोनों कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।समारोह का वातावरण भावुकता से भरा रहा, जहां सहकर्मियों ने अपने साथियों को विदा करते हुए उनके साथ बिताए अनुभवों को साझा किया और उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button