Breaking Newsभारत

कल से लगेगा नया महीना, जानें अप्रैल में आपके शहर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक और कब खुले

कल से लगेगा नया महीना, जानें अप्रैल में आपके शहर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक और कब खुले

अप्रैल का महीना शुरू होने वाला है और अगर आप जानना चाहते हैं कि अप्रैल के महीने में आपके शहर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे और कब-कब खुले? तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।

मार्च के महीने को साल के बड़े महीने के तौर पर लोग देखते हैं, क्योंकि लोगों का मानना है कि ये महीना आराम से बीतता है। पर अब ये महीना खत्म होने वाला है और अगला महीना अप्रैल का है।अप्रैल के महीने में अगर आप बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई की छुट्टियों वाली लिस्ट के मुताबिक, यहां जान लें कि इस महीने कब-कब बैंक खुले रहेंगे और कब-कब बैंक बंद रहेंगे। आपके शहर में अप्रैल महीने में बैंकों की कब-कब छुट्टी रहेगी, आप यहां जान सकते हैं…

कब-कब और कहां-कहां रहेगी बैंकों की छुट्टियां?1 अप्रैल 2026
इस दिन वित्तीय वर्ष के खत्म होने के बाद नया वित्तीय वर्ष शुरू हो रहा है। ऐसे में खातों की क्लोजिंग करने की वजह से देश भर में अधिकतर बैंक बंद रहेंगे

2 अप्रैल 2026
इस दिन पुण्य गुरुवार की वजह से कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंकों की छुट्टी रहेगी
3 अप्रैल 2026
इस दिन गुड फ्राइडे है जिसके कारण अधिकतर राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं

14 अप्रैल 2026डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती/महा विशुव संक्रांति/बिजू/बुइसू महोत्सव/तमिल नव वर्ष दिवस/बोहाग बिहू/चिराओबा/बैसाखी की वजह से कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे
15 अप्रैल 2026बंगाली नववर्ष दिवस (नबाबरशा)/बोहाग बिहू/विशु/हिमाचल दिवस होने की वजह से हिमाचल प्रदेश, गुवाहाटी, कोच्चि, अगरतला, ईटानगर, शिमला, तिरुवनतपुरम और कोलकाता में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है

16 अप्रैल 2026
इस दिन बोहाग बिहू है जिसके कारण गुवाहाटी में बैंकों की छुट्टी रहेगी
20 अप्रैल 2026
बसव जयंती/अक्षय तृतीया की वजह से बेंगलुरू और कई शहरों में भी बैंक बंद रहेंगे

21 अप्रैल 2026
गरिया पजा के कारण अगरतला में बैंकों की छुट्टी रहेगी

पूरे देश में इस दिन भी बंद रहेंगे बैंक
11 अप्रैल को महीने का दूसरा शनिवार और 25 अप्रैल को महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
5, 12, 19 और 26 अप्रैल को रविवार का अवकाश रहेगा जिसके कारण पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button