भारतशिक्षा

गाजीपुर: अलीपुर मँदरा (जखनियाँ) स्थित स्व. रामनगीना सिंह इंटर कॉलेज में प्रवेश प्रारम्भ, कक्षा 9 एवं 11 के लिए निःशुल्क शिक्षा की सुविधा

गाजीपुर: अलीपुर मँदरा (जखनियाँ) स्थित स्व. रामनगीना सिंह इंटर कॉलेज में प्रवेश प्रारम्भ, कक्षा 9 एवं 11 के लिए निःशुल्क शिक्षा की सुविधा

जखनियां /गाज़ीपुर।जखनियाँ क्षेत्र अंतर्गत अलीपुर मँदरा स्थित स्व. रामनगीना सिंह इंटर कॉलेज में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कक्षा 9 एवं 11 में छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क (शून्य शुल्क) प्रवेश की विशेष सुविधा प्रदान की जा रही है।विद्यालय में कक्षा 6 से 12वीं तक शिक्षण कार्य संचालित है, जिसमें मानविकी एवं विज्ञान वर्ग की पढ़ाई की व्यवस्था उपलब्ध है। यहां प्रशिक्षित एवं योग्य अध्यापक/अध्यापिकाओं द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है। विद्यालय में अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला एवं कंप्यूटर लैब की सुविधा भी मौजूद है, जिससे छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने में सहायता मिलती है।इसके अतिरिक्त दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए भी निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की गई है। विद्यालय परिसर पूरी तरह से अनुशासित वातावरण से युक्त है तथा सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरों से लैस है। कमजोर छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन भी किया जाता है, जिससे वे अपनी पढ़ाई में सुधार कर सकें।विद्यालय में खेलकूद के लिए समुचित मैदान एवं आवश्यक खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है। उल्लेखनीय है कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम विगत कई वर्षों से लगातार शत-प्रतिशत रहा है।वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का प्रवेश समय रहते सुनिश्चित कराएं। अधिक जानकारी के लिए उनसे मोबाइल नंबर 9415971218, 9838893935 पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं प्रबंधक अटल कुमार सिंह से भी मोबाइल नंबर 9839644343, 9452573819 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button