Breaking Newsभारत

यूपी: पूरे प्रदेश में एक अप्रैल से बदले हुए समय पर खुलेंगे स्कूल, 31 मार्च के अवकाश से खत्म हुआ सस्पेंस

यूपी: पूरे प्रदेश में एक अप्रैल से बदले हुए समय पर खुलेंगे स्कूल, 31 मार्च के अवकाश से खत्म हुआ सस्पेंस

यूपी में एक अप्रैल से बदले हुए समय पर प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय खुलेंगे। बदला हुआ समय 30 सितंबर तक प्रभावी रहेगा।

उत्तर प्रदेश में एक अप्रैल से स्कूल बदले हुए समय पर खुलेंगे। स्कूलों के समय में यह बदलाव माध्यमिक के साथ बेसिक स्कूलों में भी होगा। एक अप्रैल से माध्यमिक स्कूल सुबह साढ़े सात से डेढ़ बजे तक चलेंगे। वहीं बेसिक स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दो बजे तक रहेगा। इसमें जिलाधिकारी अपने जिलों में समय का कुछ बदलाव कर सकेंगे। मूल्यांकन कार्य और रिपोर्ट कार्डवर्तमान में प्रदेश के स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं के बाद मूल्यांकन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन एक अप्रैल तक होना है। हालांकि कुछ विषयों में मूल्यांकन कार्य 30 और 31 मार्च को ही खत्म होने की संभावना है। स्कूलों में 31 मार्च को अवकाश होने की वजह से गृह परीक्षाओं के रिजल्ट कार्ड 30 मार्च को ही वितरित हो गए।
शुरू होगा स्कूल चलो अभियान

1 अप्रैल से ‘स्कूल चलो अभियान’ का आगाज होगा, जिसका लक्ष्य ड्रॉप-आउट दर को शून्य करना और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है। इसी के साथ ही सत्र 2026-27 के लिए नया कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इसके तहत जुलाई के दूसरे सप्ताह में मासिक टेस्ट (MCQ आधारित) अनिवार्य कर दिए गए हैं।

31 मार्च को रहेगा अवकाश रहेगा
प्रदेश के माध्यमिक और बेसिक स्कूलों में 31 मार्च को महावीर जयंती के मौके पर अवकाश रहेगा। यह अवकाश इस सत्र की अवकाश तालिका में भी शामिल था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button