Breaking Newsभारत

गोरखपुर बरगदवा हत्याकांड : राजकुमार की पत्नी और गवाहों का दोबारा बयान दर्ज करेगी पुलिस

गोरखपुर बरगदवा हत्याकांड : राजकुमार की पत्नी और गवाहों का दोबारा बयान दर्ज करेगी पुलिस

गोरखनाथ इंस्पेक्टर ने नए सिरे से शुरू की विवेचना, केस के कागजात लेने के बाद नए सिरे से होगी पूछताछ
गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा में प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार चौहान की हत्या के मामले की जांच अब गोरखनाथ थाने में ट्रांसफर कर दी गई है। पुलिस ने सभी साक्ष्यों की समीक्षा शुरू कर दी है। पुलिस अब तक जुटाई गई केस डायरी, दस्तावेज और गवाहों के बयानों का दोबारा सत्यापन करेगी। राजकुमार की पत्नी और गवाहों के बयान भी दोबारा दर्ज किए जाएंगे ताकि जांच में किसी प्रकार की चूक न हो।जानकारी के अनुसार, 17 मार्च की सुबह करीब 6:15 बजे बरगदवा निवासी राजकुमार चौहान की हत्या घर से कुछ दूरी पर चाकू से गोदकर कर दी गई थी। इससे पहले आरोपियों ने असलहे से फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी थी। मामले में चिलुआताल पुलिस ने राजकुमार की पत्नी सुशीला देवी की तहरीर पर दीपक गौड़, पार्षद धर्मदेव चौहान, लालजी यादव उर्फ गट्टू, धरमपाल चौहान, अमर सिंह चौधरी, मोनू पांडेय, सत्येंद्र चौधरी उर्फ टिल्लू, अभय पांडेय और अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी।

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। हालांकि, परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि नामजद छह आरोपियों को बचाया जा रहा है, जिनकी भूमिका हत्या में साजिशकर्ता की है। इसके बाद एसएसपी ने मामले की जांच को फिर से नए सिरे से करने का आश्वासन दिया। परिजनों की मांग पर एसएसपी ने गोरखनाथ के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह को नया विवेचक नियुक्त किया। साथ ही सीओ गोरखनाथ और एसपी सिटी को जांच की निगरानी करने का निर्देश दिया।

सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि नए विवेचक ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी साक्ष्यों और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button