Breaking Newsभारत

लखनऊ/जयपुर : पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प: राजस्थान में मानसी मीरवाल और बिहार में मुरलीधर प्रसाद सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प: राजस्थान में मानसी मीरवाल और बिहार में मुरलीधर प्रसाद सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

लखनऊ/जयपुर:

​पत्रकारों के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा और न्याय के लिए निरंतर संघर्षरत ‘ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ’ ने अपने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश सहित देश के 12 राज्यों में सक्रिय यह संगठन पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ और सामाजिक मुद्दों पर अपनी प्रखर आवाज के लिए जाना जाता है।

​राजस्थान में महिला शक्ति को कमान

संगठन की मजबूती को देखते हुए राजस्थान प्रदेश प्रभारी श्री चेतन ठठेरा की अनुशंसा पर, राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी. सिंह और संस्थापक दिनेश दीक्षित की सहमति से मानसी मीरवाल (एनसीआर समाचार) को ‘महिला प्रकोष्ठ, राजस्थान’ का प्रदेश अध्यक्षा नियुक्त किया गया है। मानसी मीरवाल की नियुक्ति से प्रदेश में महिला पत्रकारों की भागीदारी और उनकी समस्याओं के समाधान को नई गति मिलने की उम्मीद है।

​बिहार में अनुभवी नेतृत्व

इसी क्रम में, संगठन ने बिहार में भी नेतृत्व को विस्तार दिया है। बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुरलीधर प्रसाद सिंह को उनके अनुभवों और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रदेश संरक्षक (बिहार) के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।

​एकजुटता ही पत्रकारों का कवच

संगठन के पदाधिकारियों ने नियुक्ति के अवसर पर कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को निरंतर टारगेट किया जा रहा है, ऐसी चुनौतीपूर्ण स्थिति में सभी ‘कलमकारों’ का एक मंच पर आना अनिवार्य है। संगठन लगातार शासन-प्रशासन के साथ पत्राचार कर पत्रकारों के मामलों का संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करवा रहा है।

​इन नई नियुक्तियों पर संघ के राष्ट्रीय नेतृत्व और देश भर के पत्रकार साथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button