Breaking Newsभारत

छत्तीसगढ़ : रामनवमी पर प्राचीन अहिलोर माता मंदिर में हुआ भव्य पूजन, सड़क व पेयजल समस्या जल्द होगी दूर

रामनवमी पर प्राचीन अहिलोर माता मंदिर में हुआ भव्य पूजन, सड़क व पेयजल समस्या जल्द होगी दूर

शैलेंद्र कुमार द्विवेदी
इंडिया नाऊ २४
छत्तीसगढ़

बलरामपुर जिले रामनवमी के पावन अवसर पर दिनांक 27 मार्च 2026 को जनपद पंचायत वाड्रफनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत वीरेंद्रनगर में प्राचीन अहिलोर माता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बेला अनिल कुशवाहा ने ग्रामवासियों के साथ मिलकर माता रानी की विधिवत पूजा की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और श्रद्धा भाव से माता रानी के दर्शन किए। इस दौरान ग्रामवासियों ने मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग की जर्जर स्थिति की समस्या जिला पंचायत सदस्य के समक्ष रखी। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर का रास्ता अत्यंत कठिन है, जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में भारी परेशानी होती है।

समस्या को गंभीरता से लेते हुए बेला अनिल कुशवाहा ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मंदिर मार्ग की मरम्मत के लिए एक लाख रुपये की राशि स्वीकृत कराई जाएगी तथा गांव में पेयजल व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जाएगा।
इस पहल से ग्रामीणों में खुशी की लहर है और उन्होंने जल्द कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई है।

एसडीएम व तहसील कार्यालय में पेयजल संकट, दूर-दराज से आए लोग परेशान

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर स्थित एसडीएम कार्यालय एवं तहसील कार्यालय में इन दिनों पेयजल की भारी समस्या बनी हुई है। कार्यालय परिसर में पानी पीने की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यहां आने वाले ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार तहसील कार्यालय परिसर में पानी की टंकी तो स्थापित है, लेकिन उसमें पाइप और टोंटी नहीं लगे होने के कारण पानी का उपयोग नहीं हो पा रहा है। ऐसे में दूर-दराज गांवों से अपने काम के लिए आने वाले लोगों को प्यास बुझाने के लिए आसपास की दुकानों का सहारा लेना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी कार्यालय में बुनियादी सुविधा का अभाव होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। खासकर गर्मी के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है।

इस पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी समझ से परे है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस ओर कब ध्यान देता है और आमजन को इस समस्या से राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button