Breaking Newsभारत

पीसीएस परीक्षा में प्रतापगढ़ के कई होनहारों ने जिले का नाम किया रोशन, परिवार में खुशी की लहर

पीसीएस परीक्षा में प्रतापगढ़ के कई होनहारों ने जिले का नाम किया रोशन, परिवार में खुशी की लहर

पीसीएस 2024 की परीक्षा में प्रतापगढ़ के कई होनहारों ने सफलता हासिल की है। डिप्टी कलेक्टर से लेकर डिप्टी जेलर और असिस्टेंट जीएसटी कमिश्नर तक के पदों पर  अपना परचम लहराया है। उनकी उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के पिपरी खालसा गांव निवासी अधिवक्ता रवि कुमार द्विवेदी की बेटी श्वेता द्विवेदी ने यूपीपीएससी में 29वां रैंक हासिल किया है। श्वेता का चयन एसडीएम के पद पर हुआ है। इससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने घर पर पहुंचकर श्वेता को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी।

आयुष बने असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटीउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित पीसीएस-2024 के अंतिम परिणाम में जनपद प्रतापगढ़ के मूल निवासी आयुष सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए असिस्टेंट कमिश्नर (जीएसटी) में 45वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। आयुष सिंह इससे पूर्व पीसीएस-2018 में आबकारी अधिकारी पद पर चयनित हो चुके हैं। वर्तमान में पीसीएस-2023 के तहत जिला कमांडेंट, होमगार्ड्स बलिया के पद पर कार्यरत हैं। उनकी यह निरंतर सफलता उनके परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।

उनकी प्रारंभिक शिक्षा प्रभात एकेडमी प्रतापगढ़ से हुई। उन्होंने बी.टेक, एलएलबी तथा समाजशास्त्र में एमए की डिग्री प्राप्त की है। शैक्षणिक जीवन में भी वे सदैव उत्कृष्ट रहे हैं। वर्ष 2019 में एलएलबी में शीर्ष स्थान प्राप्त करने पर उन्हें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सम्मानित किया था। हाल ही में उन्हें मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट सेवा पदक से भी नवाजा था। आयुष सिंह की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। उनके परिवारजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
बिरौती के अतुल तिवारी बने डिप्टी जेलर, गांव में खुशी की लहर

पट्टी इलाके के बिरौती गांव के होनहार युवक अतुल तिवारी ने वर्ष 2024 में घोषित पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए डिप्टी जेलर पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अतुल तिवारी विंध्याचल थाना में उपनिरीक्षक पद पर तैनात विजय शंकर तिवारी के सुपुत्र हैं। उनकी इस सफलता की खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल छा गया, वहीं गांव के लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।अतुल की इस उपलब्धि पर बिरौती गांव के युवाओं में नई प्रेरणा जगी है। ग्रामीणों, शुभचिंतकों और रिश्तेदारों द्वारा लगातार उनके घर पहुंचकर बधाई दी जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि अतुल की सफलता से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। अतुल तिवारी की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button