Breaking Newsभारत

अयोध्या की अनामिका ने हासिल की चौथी रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर; सेल्फ स्टडी से मिली सफलता

अयोध्या की अनामिका ने हासिल की चौथी रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर; सेल्फ स्टडी से मिली सफलता

अयोध्या की अनामिका मिश्रा यूपीपीसीएस में चौथी रैंक हासिल करके डिप्टी कलेक्टर बन गई हैं। उन्होंने सेल्फ स्टडी से यह सपलता हासिल की। वर्तमान में वह सहायक अध्यापिका के रूप में कार्यरत हैं।

रामनगरी अयोध्या में शहर के साकेतपुरी कालोनी की रहने वाली अनामिका मिश्रा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस) परीक्षा में चौथी रैंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

अनामिका मिश्रा के पिता महेन्द्रनाथ मिश्र गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता माधुरी मिश्रा गृहणी हैं। वर्ष 2023 में उनका विवाह आकाश पाण्डेय से हुआ, जो अयोध्या में निवास करते हैं। उनका ससुराल गोरखपुर के बासगांव में है।

शैक्षिक पृष्ठभूमि में अनामिका ने वर्ष 2010 में हाईस्कूल, 2012 में इंटरमीडिएट, 2015 में बीएससी और 2017 में बीटीसी उत्तीर्ण किया। बीटीसी में उन्होंने लगभग 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वर्ष 2018 से वह सहायक अध्यापिका के रूप में प्राथमिक विद्यालय कवलपुर, विकासखंड विक्रमजोत, बस्ती में कार्यरत हैं।

अनामिका ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद सेल्फ स्टडी के माध्यम से यह सफलता हासिल की। वर्तमान में उनका बीपीएससी साक्षात्कार 10 अप्रैल को प्रस्तावित है, जबकि 2025 पीसीएस मेंस भी उन्होंने दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button