Breaking Newsभारत

गाजीपुर : ईवीएम गोदाम का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, राजनीतिक दलों की मौजूदगी में हुई जांच

ईवीएम गोदाम का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, राजनीतिक दलों की मौजूदगी में हुई जांच

गाजीपुर, 28 मार्च 2026— अविनाश कुमार (जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी) एवं डॉ ईरज राजा द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान ईवीएम प्रभारी/ए.आर. कोऑपरेटिव विपिन कुमार ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में गोदाम को विधिवत खोला और आवश्यक बिंदुओं का अवलोकन कराया।इस अवसर पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता गाजीपुर तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे।इनमें भारतीय जनता पार्टी से राजन प्रजापति, समाजवादी पार्टी से राजेश कुमार यादव, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से रविकांत राय, बहुजन समाज पार्टी से जनक लाल प्रसाद, सुभाष राम (सिपाही) तथा आम आदमी पार्टी से जावेद अहमद एवं नगेंद्र शर्मा शामिल रहे।

निरीक्षण प्रक्रिया पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई गई, जिससे निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं की विश्वसनीयता को सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button