भारत

जनहित में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले

जनहित में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले

गाजीपुर।कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जनहित को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी तबादले तात्कालिक प्रभाव से लागू होंगे।स्थानांतरण सूची के अनुसार निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को प्रभारी निरीक्षक सादात से प्रभारी निरीक्षक थाना भुड़कुड़ा भेजा गया है। वहीं निरीक्षक पन्ने लाल यादव को आईजीआरएस सेल, शिकायत प्रकोष्ठ एवं विशेष जांच प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक सादात बनाया गया है। निरीक्षक श्याम जी यादव को थाना भुड़कुड़ा से आईजीआरएस सेल में स्थानांतरित किया गया है।इसी क्रम में निरीक्षक वीरेन्द्र प्रताप को सैदपुर से मुहम्मदाबाद तथा निरीक्षक राजेश कुमार को मुहम्मदाबाद से सैदपुर का प्रभार सौंपा गया है।उपनिरीक्षक स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं। संतोष कुमार पाठक को नोनहरा से करण्डा, शैलेन्द्र प्रताप सिंह को चुनाव सेल से रामपुर मांझा, विवेक कुमार तिवारी को रामपुर मांझा से नोनहरा स्थानांतरित किया गया है।इसके अलावा अशोक कुमार गुप्ता को करण्डा से प्रॉपर्टी सीजर प्रकोष्ठ, सलाहुद्दीन को कोतवाली से बहरियाबाद तथा लक्ष्मण यादव को जिला जेल चौकी (कोतवाली) से थाना शादियाबाद भेजा गया है।प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कार्य प्रणाली में तेजी लाने के उद्देश्य से किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button